breaking newsजुर्मबीकानेर

बड़ी खबर:-नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग,एक युवक गंभीर घायल

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर,  बुधवार देर रात नयाशहर थाना क्षेत्र के
पंडित धर्म कांटे के पास फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में सलमान नामक युवक
गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही
नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घायल  युवक सलमान लोहारों की मस्जिद के पास का निवासी बताया जा रहा है।

 मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग
आपसी रंजिश के चलते हुई है, जो दोनों गुटों में पिछले लंबे समय से चली आ रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आस-
पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!