बीकानेर

मुरलीधर व्यास नगर नागरिक समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुरलीधर व्यास नगर नागरिक समिति में मुरलीधर व्यास नगर के पानी की टंकी पंप स्टेशन के पास पौधा रोपण किया गया।इस अवसर पर डॉ विजय आचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज संपूर्ण पृथ्वी पर मानव अपने निजी स्वार्थों के कारण पेड़ों का कटाव तेजी से करता जा रहा है जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है और ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है पिछले करीब 10 12 वर्षों से पेड़ों की कटाई इतनी अधिक हो चुकी है की मौसम परिवर्तन भी समय से पूर्व होने लग गया है सर्दियों के दिन बहुत कम हो गए हैं और गर्मियों के दिन बहुत ज्यादा हो गए हैं यह सभी ग्लोबल वार्मिंग के कारण हुए हैं ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संतुलन तभी संभव है,जो पेड़ों का कटान बंद हो और जो पौधे रोपित किए जा रहे हैं उनका पूर्ण संरक्षण हो।

इस अवसर पर सचिव रासबिहारी जोशी संगठन मंत्री राजेश आचार्य,उमेश पुरोहित, मनोज चौधरी, पंकज कल्ला,आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारी के.पी बिस्सा,शशांक व्यास सहित अनेक पदाधिकारी एवं पर्यावरण विद ,मुरलीधर व्यास नगर निवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!