Movie prime

भीषण सड़क हादसे में एक की मौत कई लोग घायल

 
,,

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, शहर में सड़क हादसे रुकने का नाम नही ले रहे है,आये दिन इन सड़क हादसों से लोगों की जा रही है जान। ताजा हादसा श्रीडूंगरगढ़ में हुआ है जिसमें एक जने की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए है। घायलो को पीबीएम अस्पताल में रेफर करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार  तेज रफ्तार की दो गाडियां हाइवे स्थित सेसूमो स्कूल के निकट आमने सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाडिय़ां चकनाचूर हो गई। इस हादसे में गाडिय़ों में सवार करीब एक दर्जन से अधिक जने घायल हुए है। इनमें से एक की मौत भी हो गई।

घायलों को एम्बूलेंस के जरिये पीबीएम अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना में कार सवार घेवड़ा,तिवंरी,जोधपुर निवासी चार जनें अपनी रिश्तेदारी में धीरदेसर पुरोहितान जा रहें थे। इसमें 50 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र सीतारामसिंह राजपुरोहित की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। इसी कार में सवार मृतक के भाई 62 वर्षीय देवीसिंह राजपुरोहित,65 वर्षीय रेवंतसिंह पुत्र इंद्रसिंह राजपुरोहित व 45 वर्षीय कार चालक जेठूसिंह पुत्र दीपसिंह राजपुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गए है।

वहीं बोलेरो में एक महिला सहित 7 जने सवार थे वे सभी घायल हुए है। बोलेरो सवार लालमदेसर मगरा निवासी नवविवाहित जोड़ा 25 वर्षीय कि शन पुत्र महावीर ब्राह्मण व किशन की पत्नी उमराव सहित 30 वर्षीय विनोद पुत्र लक्ष्मीनारायण ब्राह्मण,35 वर्षीय राजेश पुत्र शिवरतन ब्राह्मण,30 वर्षीय दिनेश पुत्र नंदकिशोर ब्राह्मण,25 वर्षीय कुशाल पुत्र रामेश्वरलाल ब्राह्मण तथा बोलेरो चालक 30 वर्षीय राकेश पुत्र श्रीराम जाट घायल हुए। ये नवविवाहित जोड़ा विवाह के बाद पहली बार अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ पगफेरे की रस्म पूरी कर अपने पीहर बीनादेसर से लालमदेसर मगरा लौट रहा था।

थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि ड्यूटी ऑफि सर हैड कांस्टेबल देवाराम कांस्टेबल जयप्रकाश, डीआर राकेश सहित टीम लेकर मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जांच में लगातार जुटे रहें।हादसे के बाद सडक पर यातायात बाधित हो गया है व वाहनों की कतारें लग गई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। पुलिस सामान की सुरक्षा कर रही है वहीं पुलिस द्वारा दोनों गाडियों को क्रेन की सहायता से हटवाया गया।