{"vars":{"id": "125777:4967"}}

रमनदीप चौधरी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ बीकानेर की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

 
THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री जीवन खान के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु बीकानेर में महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार किया गया है। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, शहर जिला बीकानेर के जिलाध्यक्ष हसन अली गौरी  ने रमनदीप चौधरी की सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
​मीडिया प्रभारी सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि रमनदीप चौधरी लंबे समय से सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में सक्रिय रही हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और अनुभव से स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ को न केवल मजबूती मिलेगी, बल्कि संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने में उनकी अहम भूमिका रहेगी।
​इस अवसर पर कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने रमनदीप चौधरी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगी। अपनी नियुक्ति पर रमनदीप चौधरी ने प्रदेश नेतृत्व और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी।