भाजपा का नव मतदाता सम्पर्क अभियान जारी

बीकानेर शहर भाजपा , नया शहर मंडल बीकानेर पश्चिम विधानसभा द्वारा नव मतदाता अभियान के तहत संपर्क- पंजीयन – संवाद कार्यक्रम रागड़ी चौक में जिला अध्यक्ष विजय जी आचार्य के निर्देशानुसार संयोजक राहुल पारीक व पश्चिम विधानसभा संयोजक नेमीचंद जी कुलरिया के सानिध्य में नव मतदाता अभियान संपर्क पंजीयन और संवाद आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में मंडल संयोजक सुरेश मारू एवं सहसंयोजक मोती भारती द्वारा नवमतदाताओ से संवाद कर उनकी सूची तैयार की गई कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश जी महात्मा, मधुसूदन शर्मा गिरिराज व्यास श्याम सुंदर जी भोजक राजेश कुमार सेवक इंदर चंद जी शर्मा चंद्र जी पारीक नरेश कुमार अजय कुमार गौतम कुमार राजेंद्र कुमार शर्मा आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।