राजस्थान खबर:- : सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि संविदा कर्मियों की पुरानी सेवा को भी सर्विस टेन्योर में शामिल किया जाएगा। सीएम ने संविदा कर्मियों को शोषण मुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा अब कर्मचारियों को संविदा पर नहीं लिया जाएगा।
राजस्थान बजट के दौरान विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई। वहीं, इस बार के बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इसमें संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की गई है। सीएम ने संविदा कर्मियों को भी स्थाई होने का मार्ग प्रशस्त किया।


