कोलकाता खबर:- कोलकाता : कोलकाता में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है जिसके बारे में सुनकर आपकी रूह कांप जायेगी। यहां एक बेटी दो दिनों से मृत मां के शव के साथ रह रही थी। घर में वे दोनों अकेली ही रहती थीं, इसलिए पहले किसी को महिला की मां की मौत के बारे में जानकारी नहीं मिली। सोमवार की सुबह उनके घर से ज्यादा दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। घर में जाने पर उन्होंने वृद्धा को बेड पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया। वहीं वृद्ध बेटी उसके शरीर पर मंडरा रही मक्खियों को हवा देकर भगा रही थी। घटना बेलियाघाटा थानांतर्गत बदन राय रोड की है। मृतका का नाम नमिता घोषाल (90) है। वहीं उसकी बेटी का नाम इंद्राणी मुखर्जी (64) है। पुलिस बेटी को थाने में अपने साथ पूछताछ के लिए ले गयी।


