THE BIKANER NEWS:- नोखा थाना परिसर में को रंगों के त्योहार होली व शब- ए बारात के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक सीओ सुमन कुमार अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में होली के दौरान हुड़दंग करने वाले लोगों पर प्रशासन के द्वारा विशेष नजर रखने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि रंगों का त्योहार काफी उल्लास और उमंग से मनाया जाता है। इसी उल्लास के बीच असामाजिक तत्व भी समाज का सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं।जिसपर विशेष नजर रखी जाएगी।
उन्होंने ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर केवल प्रशासन के द्वारा अंकुश नहीं लगाया जा सकता है। सीओ ने कहा कि अपने क्षेत्र में 6 मार्च को होलिका दहन 8 मार्च को मुस्लिम समुदाय का पर्व शब- ए-बारात का पर्व मनाया जाएगा।
दोनों पर्व एक साथ रहने के दौरान सभी लोगों को सरकारी आदेश का पालन करना है। मौके पर उपस्थित पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार, नगर सभापति राधेश्याम सिंह, उप मुख्य पार्षद धनजी सिंह, वार्ड पार्षद सुदामा कुमार , प्रखण्ड प्रमुख व अन्य लोग रहें मौजूद ।