गणेशजी को लगाया 5100 लड्डुओं का भोग



राजस्थान खबर:-: जयपुर। चांदपोल के परकोटा गणेश मंदिर में गणेशजी महाराज को 5100 लड्डुओं की झांकी सजाकर प्रथम पूज्य को भोग लगाया। इससे पहले सुबह गणेशजी का पंचामृत से अभिषेक कर सिंदूर का चोला धारण करवाया गया। इसके बाद नवीन पोशाक और पचरंगी साफा धारण करवाया गया। गणेशजी महाराज को फूल बंगले में विराजमान किया गया।
मंदिर के प्रवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि भक्तों ने गणेश स्तोत्र के पाठ कर भगवान की विशेष पूजा अर्चना की। गणेशजी महाराज के 5100 लड्डुओं का भोग लगाया गया। इसके साथ ही भक्तों केा लड्डू प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। गणेश वंदना के साथ कलाकारों ने गणेशजी के पारंपरिक भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाया।