THE BIKANER NEWS:-राजस्थान एसोसिएशन ऑफ यूनाइटेड किंगडम की और से साल 2018 से हर साल राजस्थानी महिलाओ द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन करवाता है।इस उसत्व मे पूरे ब्रिटेन से राजस्थनी महिलाएं भाग लेती है।ट्रस्टी कुलदीप सिंह ने बताया की भारत के बाहर दुनिया मे सबसे बडी गवर ईशर सवारी इंग्लैंड के हैरो में किसम्बरी स्कूल के मैदान में पपरम्परिक लोक गीतों के साथ निकाली गई। डॉ अंजली शर्मा रेनू जोशी की अगुवाई में गणगौर उत्सव शुरू हुआ। कार्यक्रम की मीडिया प्रभारी पुष्पा चौधरी ने बताया कि पूरे ब्रिटेन की राजधानी महिलाओ ने भागीदारी निभाई महिलाओ ने महाघूमर का शानदार नजारा पेश किया। उत्सव के दौरान राजस्थानी व्यंजन मेहमानों के लिये बनाये गये। राजस्थानी दाल चूरमा,लापसी,पापड़,लहुसन की चटनी ने खान पान की छाप छोड़ी। राखी गहलोत ने बताया कि राजस्थानी थीम को दिखाती सजावट ने सब का मन मोह लिया और माहौल राजस्थानी बना दिया।100 से ज्यादा महिलाओं ने विधिवत गवर ईशर पूजन किया और पारंपरिक रीति रिवाज से गीत भी गाये। उत्सव के दौरान राजस्थनी भाषा उपयोग में ली गयी जिसे प्रवासियों को अपनी मिट्टी की याद आये। आयोजन में आंचल गोयल,भावना शर्मा,किरण,रागिनी,अनुजा,आदि महिलाएं शामिल हुई।