पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी की 23 वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न जगह हुए आयोजन


बीकानेर 15 मार्च । दूर तक फैले रेत के समंदर में दशकों पूर्व हरियाली लाने का सपना संजोया और इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पानी लिफ्ट करवाकर उसे धरातल पर साकार भी किया। खेतों में हरियाली और गांव-ढाणी तक शिक्षा का उजियारा लाने में किसान नेता भीमसेन चौधरी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। यह बात पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने बुधवार को बीकानेर में महारानी किशोरी देवी स्कूल परिसर स्थित भीमसेन चौधरी की स्मृति में बने प्रेरणा स्थल पर कही।

पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी की 23 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में बुधवार को उनके प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि मरूधरा में शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास और कृषि के क्षेत्र में भीमसेन चौधरी ने एक क्रांति ला दी और इस क्षेत्र को देश में एक अलग पहचान दिलाई। यही नहीं भीमसेन चौधरी ने सर्व समाज को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया. ऐसे व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी पवित्रमना भीमसेन चौधरी को हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम में सबसे पहले नापासर ब्लाॅक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा ने सर्वधर्म प्रार्थना और रामनाम संकीर्तन करवाया। इस मौके पर सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर राज्य भूदान बोर्ड के चेयरमैन लक्ष्मण कड़वासरा, बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा, रामपाल महाराज, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़, पूर्व प्रधान भंवरलाल गोदारा, नापासर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवर लाल पड़िहार, शिवदान मेघवाल, एडवोकेट सत्यपाल सहू, भागीरथ सिंह खीचड़, मदनलाल सियाग, पंचायत समिति सदस्य धर्म चंद चौधरी, शिवलाल गोदारा, रामेश्वर कस्वां, शहर कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी, श्री राम गोदारा, राजा राम जांगू, रामदयाल गोदारा, जयदीप जावा, शेरू साह, सरपंच सफी मोहम्मद, डॉ विजय चलाना, हेतराम सारण, नवरत्न डागा, तुलछनाथ सिद्ध, गिरधारी कुकणा, डीसी गहलोत, सत्यनारायण कुलड़िया, विक्रम बेनीवाल, ओम प्रकाश सोनी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, कपिल गौड़, हजारीराम लेघा, सुरजाराम प्रजापत, डॉ मोहनलाल माचरा, डॉ उदय भान, जसवंत सिंह चौधरी, गंगाराम मूण्ड, जीवन सिंह खीचड़, रामस्वरूप कस्वां, जोगिंदर गोदारा, खेताराम मेघवाल, रामलाल जांगू, मेघसिंह, मुरली पन्नू, नंदराम साहू, पन्नालाल नायक, रघुवीर सिंह सहित यहां मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने स्वर्गीय भीमसेन चौधरी के तेल चित्र एवं प्रेरणा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।