राजस्थान खबर:- जोधपुर के लूणी क्षेत्र के एक युवक को मुंबई पुलिस द्वारा दिवंगत गायक सिद्धू मुसेवाला के पिता और फिल्म अभिनेता सलमान खान को ई-मेल कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दस्तयाब किया गया है। रविवार को लूणी थाना क्षेत्र के रोहिचा कलां निवासी 21 वर्षीय धाकड़ राम विश्नोई को उसके घर से लूणी पुलिस दस्तयाब करके मुंबई पुलिस को सुपुर्द किया है, वहां प्रारंभिक पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस उसे दस्तयाब कर ले गई।
खास बात यह है कि मुंबई पुलिस उसको मुंबई लेकर निकलने के कुछ देर बाद ही पंजाब पुलिस भी धाकड़राम को लेने लूणी पहुंची। लेकिन तब तक मुंबई पुलिस उसे लेकर निकल गई। अब पंजाब पुलिस उसे पंजाब भी पूछताछ के लिए ले जाएगी। एसीपी जयप्रकाश अटल ने बताया की मुंबई पुलिस की सूचना पर हमने उसे रोहिचा कला से दस्तयाब कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया है। गिरफ्तार किए गए धाकड़राम विश्नोई ने ईमेल के जरिए धमकी देने की बात सामने आई है। विश्नोई ने ईमेल भेज कर लिखा की सिद्धू मुसेवाला के हाल हुआ है अगला तुम्हारा भी यही हाल होगा। जिसकी पड़ताल के बाद मुंबई जोधपुर आई।
खुद को बताया कांग्रेस कार्यकर्ता
इस मामले में गिरफ्तार धाकड राम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद को कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बता रखा है। जोधपुर पुलिस उसका स्थानीय रिकॉर्ड खंगाल रही है। क्योंकि कई फोटो हथियार के साथ सोशल मीडिया में डाले गए है।