राजस्थान खबर:-सीएम गहलोत और वसुंधरा राजे कोरोना पॉजिटिव
सीएम अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। दोनों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। डॉक्टर्स की सलाह के बाद फिलहाल वे आइसोलेशन में हैं। गहलोत रविवार को राहुल गांधी और बड़े कांग्रेस के नेताओं से मिले थे। वहीं राजे ने भाजपा के कई बड़े नेताओं ने राजे से उनके घर जाकर मुलाकात की थी और वे खुद भाजपा कार्यालय में विधायक दल सहित कई बैठकों में शामिल हुईं थीं।