कोलकाता : महानगर के व्यस्ततम व बड़े फ्लाईओवरों में शामिल गरियाहाट फ्लाईओवर (Gariahat Flyover ) करीब डेढ़ साल तक के लिए बंद हो सकता है। इस फ्लाईओवर (Flyover) के निर्माण के बाद इस पर अब तक का सबसे बड़ा मरम्मत कार्य करने का सुझाव इसकी स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट में आयी है। ऐसे में एचआरबीसी फ्लाईओवर पर काम करवाना चाहता है और जिस बड़ पैमाने पर काम होगा उसमें आनुमानिक समय करीब 18 महीने लग सकते हैं। एचआरबीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस काम को करवाने में करीब 7 करोड़ रु. का खर्च प्रस्तावित है। इस संबंध में एचआरबीसी ने नवान्न में पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव भेजा है। वहां से अनुमोदन आने के साथ ही काम शुरू कर दिया जायेगा।
इन बड़े कामों के कारण लंबे समय तक बंद करना होगा Flyover
किसी भी फ्लाईओवर पर सामान्य रूप से निरीक्षण व मरम्मत कार्य आम तौर पर होता रहता है। गरियाहाट फ्लाईओवर (Gariahat Flyover ) का पूरी तरह से हेल्थ चेप कराया गया है। अधिकारी के मुताबिक राइट्स ने सर्वे किया है। गरियाहाट फ्लाईओवर की सभी बीयरिंग को बदला जायेगा। यह सबसे अहम काम होगा। ज्वाइंट से लेकर इसे रंगने व अन्य कई काम इनमें शामिल हैं।
Durga Puja के बाद ही काम हो सकता है शुरू
जैैसा कि यह फ्लाईओवर काफी अहम है। शहर का कोई भी फ्लाईओवर अगर कुछ समय के लिए बंद रहता है या ट्रैफिक डायवर्जन होता है तो इसका असर शहर की ट्रैफिक पर पड़ता है। ऐसे में अगर इतने लंबे समय के लिए गरियाहाट फ्लाईओवर को बंद किया जाता है तो इसका अच्छा खासा असर शहर की ट्रैफिक पर पड़ सकता है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस इसका उपाय भी जरूर निकालेगी ताकि लोगों को परेेशानी नहीं हो। मगर दुर्गापूजा (Durga Puja) से पहले यह काम शुरू होना फिलहाल संभव नहीं लग रहा है। गरियाहाट में बाजार हाट भी काफी बड़े पैमाने पर हैं।
फेजवाइज में काम करना भी विकल्प के रूप में
डेढ़ साल का समय काफी ज्यादा है। अगर देखा गया कि ट्रैफिक पर ज्यादा असर पड़ रहा है तो एचआरबीसी वैकल्पिक रास्ता भी रखकर चल रहा है। एक अधिकारी के मुताबिक डेढ़ साल पूरा एक साथ काम नहीं करके चरणबद्ध तरीके से भी काम हो, ऐसा भी किया जा सकता है, मगर अधिक संभावना एक साथ ही काम करने की है।