THE BIKANER NEWS:-बीकानेर में रह रहे रोहिंग्या पति पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मामला भारत पाक सीमा और महाजन फायरिंग रेंज से सटे महाजन कस्बे का है।ये दोनों मूल रूप से बर्मा के रहने वाले है लेकिन काफी समय से अवैध रूप से यहाँ रह रहे है।बर्मा का रहने वाला यासीन खान महाजन के वार्ड 15 में रह रहा था साथ मे पत्नी रसीदा भी रह रही थी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर इनको पकड़ा है।इन पर विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत थानाधिकारो बलवंत सिंह ने खुद मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है।