पुरोहित पर जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार,फायरिंग करने वालो में एक नाबालिग भी



THE BIKANER NEWS:-बीकानेर।पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश करने वालो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मामला तीन महीने पहले का है। नया शहर थाना एरिया में रहने वाले स्वरूप शंकर पुरोहित ने 3माह पहले FIR दर्ज करवाई थी।उसने बताया कि जब वो घर पर था तब 3-4लड़को ने हमला कर दिया ।देवकिशन टाक और 3-4अन्य लड़को ने फायरिंग की इस हमले में पुरोहित ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और बाद में FIR दर्ज करवाई गिरफ्तारी में देरी होने पर एसपी तेजस्वनी गौतम ने सख्ती दिखाई।जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया।आरोपी मयंक देवड़ा और विष्णु विश्नोई की उम्र महज 18 और 19 साल है।तीनो आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की माग की गई है।