लुधियाना में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत के बाद अफरा-तफरी; इलाका सील



लुधियाना, दिलबाग। पंजाब के जिला लुधियाना में ग्यासपुरा में सुबह गैस रिसाव होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शहर के ग्यास पूरा एरिया में सुआ रोड पर गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।  वहीं चार लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है।

दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने यहां से आरती क्लीनिक और एक कन्या दुकान के लोगों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया है। शहर के ग्यासपुर एरिया में सितारा सिनेमा के पास  गैस रिसाव होने से कई लोग बेहोश हो गए थे। जिस कारण इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है।  रिसाव होने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए। इस पूरे इलाके को सील करके जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के घरों के लोग घरों में ही बेहोश हो गए हैं जिनको पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंचा रही है।