बीकानेर। नोखा के चौराहे अब दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है। गलियों में स्पीड से निकलते चौपहिया वाहन अब छोटे वाहनों को शिकार बना रहे है। नोखा के राठी स्कूल चौराहे पर तीन दिन में दूसरा हादसा हुआ है। नोखा के राठी स्कूल चौराहे की तरफ जा रही एक बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
दोनों घायलों को नोखा नगरपालिका के पार्षद देवकिशन चांडक बागड़ी रेफरल अस्पताल लेकर आए और प्राथमिक उपचार शुरू करवाया। इस दोनों घायलों को बीकानेर रेफर किया गया है। घायल मुंदड़ निवासी नेनूराम और उंठवालिया निवासी निरमा बताए जा रहे है। निरमा की शादी दो मई को हुई थी, वह अपने पीहर जा रही थी। उसके साथ उसका भाई था। वहीं उसका ननदोई उन्हें बाइक से नागौर बस स्टैंड छोडऩे जा रहा था। सूचना मिलने पर सीलवा के पूर्व सरपंच खूमचंद नायक और पूर्व पार्षद रमेश नायक भी अस्पताल पहुंचे। आपको बता दे कि नोखा के राठी स्कूल चौराहे पर दो दिन पहले भी सडक़ दुर्घटना में एक की मौत और एक लडक़ा घायल हो गया था।