राष्ट्रीय स्तरीय पुष्करणा समाज बैंच प्रेस प्रतिगोगिता का समापन,देखे स्ट्रांग मेन और वुमैन लिस्ट



THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 12 जून । राष्ट्रीय स्तरीय पुष्करणा महासंघ द्वारा आयोजित पुष्करणा स्कूल मे राष्ट्रीय स्तरीय पुष्करणा समाज बैंच प्रेस प्रतियोगिता समापन किया गया जिसमें आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय आचार्य (अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर), कमल कल्ला (व्यवसायी, अध्यक्ष काॅग्रेस सेवा दल), विशिष्ठ अतिथि अरूण व्यास (काॅग्रेस युवा नेता), विरेन्द्र किराडू, अशोक जी पुरोहित, सुरेन्द्र जी व्यास, (प्रधानाध्यापक श्री सादुल पुष्करणा स्कूल, बीकानेर), अभिषेक आचार्य (सिंधी पूष्करणा) सुरेन्द्र पुरोहित (शारीरिक शिक्षक, रणजी खिलाड़ी), अध्यक्षता नन्द किशोर रंगा व राकेश बिस्सा ने की।
राष्ट्रीय पुष्करणा महासंघ के जिला ईकाई बीकानेर संयोजक गोपी किशन छंगाणी ने बताया कि अतिथियों द्वारा बैंच प्रेस प्रतियोगिता का समापन किया गया और भारतवर्ष से सभी महानगरों से आये अतिथियों का सम्मान किया गया साथ ही समाज में खेल के प्रति लोगों के प्रति लगाव को देखते हुए खेल आयोजन का महत्व रखा गया। राष्ट्रीय स्तरीय पुष्करणा समाज बैंच प्रेस प्रतियोगिता में सभी वक्ताओं ने अपने ओजस्वी सम्बोधन में समाज के प्रति नई दिशा व दशा पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में खेल संयोजक आशिष औझा ने बताया कि बैंच प्रेस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष वर्ग दोनो ही हिस्सा लिया और सभी भार वर्ग में अपना दम-खम दिखाया। इस खेल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को खिताब से नवाजा गया जिसमें प्रमुख खेलों के परिणाम इस प्रकार से रहे। 
स्ट्राॅंग मैन         सब जूनियर        शशांक व्यास
स्ट्राॅंग मैन         जूनियर            दीपक पुरोहित
स्ट्राॅंग मैन         सीनियर            राहूल जोशी
स्ट्राॅंग मैन         मास्टर 1            रूपेश रंगा
स्ट्राॅंग मैन         मास्टर 2            अशोक व्यास (सभी पुरूष वर्ग)
स्ट्राॅंग वुमैन     सब जूनियर        संध्या बिस्सा
स्ट्राॅंग वुमैन     जूनियर            संध्या भादाणी
स्ट्राॅंग वुमैन     सीनियर            मनीषा व्यास (सभी महिला वर्ग)
मुख्य अतिथि विजय आचार्य (अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर) ने बताया कि खेल-कूद एक व्यक्ति के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता है जिसके कारण उनकी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सभी जगहों पर सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है यह लोगों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता है तथा उसके मानसिक और शारीरिक विकास और चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी क्रम में विशिष्ठ अतिथि कमल कल्ला ने बताया कि खेल को खेलने से पुष्ट और स्फूर्तिमय शरीर ही मन को स्वस्थ बनाता है खेल-कूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाये रखते है खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामुहिक सदभाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। इसी क्रम में विरेन्द्र किराडू और सुरेन्द्र व्यास ने बताया कि खेलों से बच्चों के मन में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना आती है इसके साथ-साथ टीम के साथ खेलने की भावना भी विकसित होती है जिसके बच्चे टीम के हर साथी के महत्व को समझते है हमें बच्चों को सही दिशा और दशा की ओर ले जाना चाहिए। इसी क्रम में अभिषेक आचार्य और अशोक पुरोहित ने बताया कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है कई बार हम खेलों को इतना अधिक महत्व नहीं देते है वर्तमान समय में जहां लोगें की जीवन शैली बहुत तेज हो गई है जहां लोगों के पास अपने स्वस्थ्य के लिए भी समय नहीं है यदि बच्चों से बात की जाए तो ज्यादातर बच्चे मोबाईल का उपयोग अधिक करते है जो कि शरीर के लिए हानिकारक है इसका साईड ईफेक्ट अपनी नेत्र ज्योति खत्म करना। बच्चों द्वारा मोबाईल का उपयोग करने में उनके माता-पिता जिम्मेवार है। अध्यक्षता करते हुए नन्द किशोर रंगा और राकेश बिस्सा ने बताया कि आज कल के बच्चों के उपर पढ़ाई का इतना बड़ा बोझ होता है जिससे उन्हें शेष सभी कार्यों के लिए उचित समय नहीं मिल पाता है।
राष्ट्रीय पुष्करणा महासंघ कार्यक्रम संयोजक युगल नारायण छंगाणी संस्था द्वारा आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय पुष्करणा महासंघ के डिजिटल संयोजक मरूधर बोहरा ने आॅनलाईन एलईडी स्क्रीन द्वारा खेल प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण हमारे माननीय शिक्षामंत्री बुलाकी दास  कल्ला व जुगल किशोर औझा (पूजारी बाबा) को लाईव प्रसारण दिखाय गया और बुलाकी दास  कल्ला और जुगल किशोर औझा (पूजारी बाबा) ने बताया कि खेल स्वयं अपने लिए की जाने वाली एक क्रिया है जिसका कोई लक्ष्य नहीं होता।  खेल का अर्थ खेल की किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधिया या खेल से सम्बन्धित होता है। उन्होंने आये हुए खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनां प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन कृष्णचन्द पुरोहित ने किया।
इसमें मुख्य रूप से राकेश बिस्सा, यज्ञेश औझा, नागू भा पुरोहित, अनन्त व्यास, राजकुमार रंगा, बिट्ठल जोशी, मदन औझा, उत्तम व्यास, राहुल जोशी, उमेश पुरोहित, शिव पहाड़ी व्यास, हंशराज किराडू, जयशंकर औझा, विष्णु जोशी, विमल किशोर व्यास, राहुल जोशी, आदित्य पुरोहित आदि सक्रीय कार्यक्रर्ता के रूप में उपस्थित थे।