विधायक को हुई पुत्र रत्न की प्राप्ति,बधाइयों का लगा तांता

THE BIKANER NEWS  बीकानेर के कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उन्हें पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई है। अंशुमान सिंह पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के पौत्र हैं।जैसे ही यह खुशखबरी मिली, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। पूर्व डिप्टी मेयर अशोक आचार्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देवीसिंह भाटी और विधायक अंशुमान सिंह को शुभकामनाएं दीं। परिवार में खुशी का माहौल है l