महात्मा गांधी स्कूलों में शिक्षको की नही हुई नियुक्तियां अभिवाहको ने लिखा पत्र

बीकानेर:-गहलोत सरकार पहल पर माननीय शिक्षा मंत्री के अथक प्रयासों से सरकारी विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में तब्दील तो किया गया लेकिन अब तक कई अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति न होने की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है।अभिभावक इस बात से परेशान हो रहे है। क्योकि बच्चो की पढ़ाई पूर्ण रूप से बाधित हो चुकी है। एक अभिभावक माधव पुरोहित ने हमे बताया कि अभिभावकों ने आज एक पत्र लिखा और सम्बंधित कार्यालय में मिलने गए। अचरज की बात यह रही की वहा कोई जबाबदेह ना मिला। और जो मिले उन्होंने कोई संतोष पूर्ण जबाब नहीं दिया। अभिभावकों ने बताया की हमारे बच्चो की पुराने स्कूल से TC भी कटवा ली गयी है यहां अभी तक पढाई शुरू नही हुई। जिससे बच्चो का साल खराब हो रहा है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद भी अब तक ज्यादातर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों का चयन नहीं हो पाने की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई संकट में है। बीकानेर के कई महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों का अध्ययन अधरझूल में लटका हुआ है।

देखे वीडियो:-