सरदारशहर के बीकानेर रोड पर स्थित नवोदय विद्यालय में फ़ूड पोइज़निंग की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 30 से ज्यादा बच्चो के पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। जिन्हे नजदीक राजकीय अस्पताल लेजाया गया जहा इनका इलाज जारी है। ज्यादातर बच्चो को स्वस्थ्य सुधार होने के बाद छुट्टी दे दी गई।
बीमार बच्चों ने बताया कि गुरुवार सुबह ब्रेड पकोड़ा खाया था। उसके बाद से ही तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। 50 के करीब बच्चों को उल्टी पेट दर्द सिर दर्द की शिकायत हुई है। फिलहाल बच्चों की स्थिति सामान्य है और अधिकांश बच्चों को छुट्टी दे दी गई है। 5 से 6 बच्चे अभी भी राजकीय अस्पताल में भर्ती हैं और कुछ बच्चों का इलाज नवोदय विद्यालय में जारी है।


