घर में पूजा करते समय महिला आई आग की चपेट में,हालत गम्भीर

THE BIKANER NEWS:- आज सुबह मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर पांच में रहने वाली पूजा चौधरी अपने घर में पूजा कर रही थी। अचानक कपड़ों में आग लग गई। वो संभलती तब तक आग काफी फैल चुकी थी। वो चिल्लाई तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर जैसे-तैसे उसकी आग बुझाई और कपड़ों से ढककर अस्पताल तक लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। करीब सत्तर फीसदी हिस्से तक आग पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसका पति रामेश्वर बाहर मार्निंग वॉक पर गया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर वो भागकर घर पहुंचा और पत्नी को अस्पताल लेकर आया। परिजनों और पड़ौसियों की मदद से उसे बचाया गया लेकिन अभी भी स्थिति गंभीर है। नयाशहर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट ली है। महिला की स्थिति सुधरने पर उसके बयान लेकर आगे छानबीन की जाएगी।