THE BIKANER NEWS:-बीकानेर शहर हमेसा से ही अपनी अगल ही पहचान रखता है और हर पल को जिंदादिली से जीता है और परम्पराओ का निर्वाह करते रहता है,कार्तिक पूर्णिमा पर कोलायत के मेले से ही सर्दी का आगाज हो जाता है और हमारे बिकानेर में परम्परा के हिसाब से धूणी का आगाज भी विधि विधान और मंत्रोच्चार से होता है

शहर में कल रात में कई मोहल्लों में धूणें चेतन रहुवे, इसका डागा चौक में नृसिंह धूणा चेतन किया गया, इस दौरान परम्परा के अनुसार नृसिंह मंदिर में की गई आरती की ज्योति से धूणे मेंअग्नि प्रज्जवलित की गई। इसकेबाद धूणे का प्रसाद वितरण हुआ। श्याम सुंदररंगा[गुच्ची महाराज] ने बतायाकि यह प्राचीन धूणा है, हर साल कार्तिक पूर्णिमा को चेतन किया जाता है, अब धुलंडी के दिन तक
यह चलेगा। धूणे पर गिरधरदास व्यास, न्यायिक कार्मिक कैलाश जोशी[लील सा] भजन गायक मार्केण्डेय रंगा, तबला वादक अशोक बिस्सा, मनोज डागा, हाजी रंगा, लक्कू महाराज,खुशाल चंद रंगा सहित बडी संख्या में चौक के निवासी मौजूद
रहे।
मुरलीधर व्यास कॉलोनी में 12 वे वर्ष धूंणी का आगाज मंत्रोच्चार के साथ हुआ धूणी आगाज से पूर्व रंगा मंडल के स्थायी सदस्य स्व राजेश शर्मा (राजूजी) को
अश्रुपूर्ण श्रदांजलि दी गई जिनका 6 माह
पूर्व निधन हो गया था
धूणा आगाज के समय पूर्व न्यायाधीश
श्रीकृष्ण जोशी श्याम सुंदर जी रंगा (
भाईया महाराज) बजरंग लाल रंगा कालूराम
प्रजापत कमलनारायण व्यास विनोद हर्ष
सवाई सिंह तंवर चन्द्र प्रकाश ओझा महेश
आचार्य पुरुषोत्तम रंगा आदि गणमान्य जन
उपस्थित
बिस्सो के चौक में भी विधिवत आगाज हुआ




