नए साल के पहले दिन 5 विशेष योग:इस बार बुधादित्य योग में नववर्ष का प्रवेश, वाहन, प्रॉपर्टी, ज्वेलरी की खरीदारी शुभ

ज्योतिष खबर:- इस बार नए साल पर शिव योग, सर्वार्थसिद्धि और रवि योग का संगम… अश्विनी नक्षत्र देगा प्रगति।

ऐसी कहावत है कि कोई भी शुरुआत जब अच्छी होती है तो अंत भी अच्छा ही होता है। ऐसा ही कुछ इस बार आने वाले नए साल 2023 में होने जा रहा है। इस बार ग्रहों की चाल साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 खास रहने वाली है।

पंचांगों के अनुसार नए साल का आगमन जहां बुधादित्य योग में हो रहा है, वहीं पहले दिन चार और भी विशेष शुभ योग रहेंगे। इसके साथ ही नए साल पर इन दो बड़े ग्रहों शनि और देव गुरु बृहस्पति का अपनी ही राशि में होना भी एक शुभ संयोग बना रहा है।
धार्मिक रूप से इन योगों को बहुत ही शुभ माना है। पंचांग के अनुसार नववर्ष के पहले दिन सुबह 7:23 बजे तक शिव योग और इसके बाद सिद्ध योग का निर्माण होगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग व रवि योग भी रहेगा। मान्यता है कि इन योगों में किया गया कार्य फलित होता है व शुभदायक रहता है। इसमें किए गए शुभ कार्यों का फल कई गुना मिलता है। शुभ और मांगलिक कामों के लिए ये योग अच्छे माने गए हैं। ज्योतिषविदों के मुताबिक शिव, रवियोग, आनंदयोग, सर्वार्थसिद्धि योग के साथ नए साल की शुरुआत रात 12 बजे अश्विनी नक्षत्र में होगी। ऐसे में शुभ योगों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अच्छा रहेगा।

1 जनवरी 2023 को धनु राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ और विशेष फलदायी योग बताया गया है।
शनि और देव गुरु बृहस्पति रहेंगे अपनी ही राशि में

1 जनवरी 2023 को शनि देव और देव गुरु बृहस्पति अपने ही घर यानी अपनी ही राशि में विराजमान रहेंगे। इसे ज्योतिषशास्त्र में शुभकारक माना जा रहा है। मकर राशि के स्वामी शनि हैं और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। मान्यता है कि जब कोई ग्रह अपने ही घर या राशि में विराजमान होता है तो शुभ फल प्रदान करता है।
1 जनवरी को ये रहेंगे ग्रह गोचर
सूर्य और बुध ग्रह- धनु राशि
शुक्र और शनि ग्रह- मकर राशि
गुरु यानी बृहस्पति ग्रह- मीन राशि
चंद्रमा और राहु ग्रह- मेष राशि
केतु ग्रह- तुला राशि
27 नक्षत्रों में सबसे पहला नक्षत्र है। नक्षत्र का स्वामी अश्विनी कुमार है, जिससे आगामी साल विशेष प्रगति कारक, वैज्ञानिक और व्यापारिक क्षेत्र में विशेष प्रगतिदायी साबित होगा। न्याय के देवता शनि और आध्यात्मिक ग्रह बृहस्पति राशि स्वराशि में रहेंगे, जो आगामी दिनों की श्रेष्ठ दर्शा रहे हैं। इसके साथ ही सभी योग-संयोगों में वाहन, प्रॉपर्टी, ज्वेलरी की खरीदारी करना चिर​स्थायी रहेगा।