भाजपा ने कांग्रेस के चार सालों को कुशासन व जंगलराज बताया,जलाया CM का पुतला

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चार साल पूर्ण होने पर जहां एक ओर कांग्रेस जश्न में डूबी हुई है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस के इन चार सालों को कुशासन व जंगलराज बताया है। भाजपा ने इसको लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट के आगे आक्रोश रैली निकालकर इस सरकार की असफलताओं के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस के कार्यकाल को कुशासन व जंगलराज बताते हुए जन आक्रोश रैली के माध्यम से लोगों को कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश पैदा करने के लिए घर-घर पेंपलेट वितरण किए हुए। अब राजस्थान में जन आक्रोश महासभा एक करके कांग्रेस के 4 साल जंगल दाद और कुशासन के बारे में सभाएं आयोजित किए बीकानेर में कलक्ट्रेट पर महासभा कर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजपा ने कलक्ट्रेट के आगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, े सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायिका सिद्धि कुमारी, नगर निगम की प्रथम महिला महापौर सुशीला कंवर, भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के महावीर रांका, महामंत्री मोहन सुराणा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे । महासभा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा