आर्यन पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय निःशुल्क एबेकस क्लासेज का शुभारंभ 26 मई से
May 24, 2026, 14:09 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:^विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, मानसिक गणना कौशल एवं एकाग्रता को विकसित करने के उद्देश्य से आर्यन पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल द्वारा एक विशेष ‘‘फ्री एबेकस क्लासेज कैंप’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 26 मई 2026 से 6 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से 11.30 बजे तक विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। शिविर में 6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री हरिप्रसाद व्यास ने बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा पर्याप्त नहीं है। बच्चों में तार्किक सोच, त्वरित निर्णय क्षमता, एकाग्रता तथा मानसिक दक्षता का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय द्वारा यह अभिनव एवं उपयोगी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। एबेकस प्रशिक्षण बच्चों को कठिन गणनाओं को सरलता एवं तीव्र गति से हल करने में सक्षम बनाता है। इससे बच्चों की स्मरण शक्ति, रचनात्मक सोच एवं आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। एबेकस शिक्षा बच्चों के मस्तिष्क के दोनों भागों को सक्रिय करने में सहायक होती है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और प्रदर्शन में सकारात्मक सुधार देखने को मिलता है।
विद्यालय की शैक्षणिक समन्वयक श्रीमती अपूर्वा व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष कैंप के माध्यम से बच्चों को गणित को सरल, रोचक एवं आनंददायक तरीके से सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मानसिक गणना तकनीक, त्वरित जोड़-घटाव अभ्यास, स्मृति विकास गतिविधियाँ, तार्किक क्षमता विकास अभ्यास, एकाग्रता बढ़ाने वाले खेल, रचनात्मक एवं इंटरैक्टिव एक्टिविटीज़ जैसी गतिविधियाँ शामिल की जाएंगी। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों में सीखने के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा उन्हें आत्मविश्वासी एवं प्रतिभाशाली बनाना है। इसके अतिरिक्त मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद एक्टिविटीज़ के माध्यम से बच्चों में सीखने के प्रति रुचि विकसित की जाएगी।
विद्यालय की गतिविधि समन्वयक श्रीमती ज्योति कल्ला ने कहा कि एबेकस शिक्षा केवल गणितीय दक्षता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व विकास में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे बच्चों की तार्किक क्षमता, समस्या समाधान कौशल तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु समय पर पंजीकरण करवाएं, ताकि बच्चे प्रारंभिक अवस्था में ही मानसिक विकास की आधुनिक तकनीकों से जुड़ सकें।
विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री मुकेश व्यास ने बताया कि कैंप में सीमित सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए प्रवेश “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा। शिविर के समापन पर प्रतिभागी बच्चों को विशेष मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन न केवल बच्चों की बौद्धिक क्षमता को नई दिशा देगा, बल्कि उन्हें आधुनिक प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण के लिए भी तैयार करेगा। विद्यालय द्वारा इस प्रकार की शैक्षणिक एवं कौशल-विकास गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाता रहा है, जिससे विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा मिल सके।
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से इस विशेष शिविर में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।