Movie prime

हर घर दाना -पानी" जीव दया सेवा का संकल्प- टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

 
,,
 बीकानेर 24 मई 2026 टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा भीषण गर्मी और नौतपा प्रकोप को देखते हुए गंगा सिंह स्टैचू सर्किल पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा हैंगिंग पॉलिसिये वितरण करने का आयोजन किया । कार्यक्रम में एक हैंगिंग पॉलिसिये मे पक्षियों के लिए दाना एवं दूसरे में जल रखने की व्यवस्था रहे। ऐसे पॉलिसिये वितरण किए गए और आसपास के मंदिर में पेड़ों पर लगाए गए।  
 टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक पंकज कंसल दिलीप गुप्ता प्रकाश सामसुखा
हरदेव सोनी,डाॅ.अभिमन्यु चौहान,लक्ष्य गहलोत,गोविन्द राम चौधरी महिला टीम से अर्चना सक्सेना गोयल उमा शर्मा मुस्कान खत्री उमा पुरोहित वंदे मातरम टीम के विजय कोचर मित्र एकता सेवा समिति के सदस्य राजकुमार जीनगर, रामकिशोर यादव, विजय शंकर गहलोत, एनडी क़ादरी, सैयद अख्तर, शाकिर हुसैन शाकिर, रामदयाल सोनी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। हर घर दाना पानी अभियान को सफल आमजन में जागरूकता लाने का एक छोटा सा प्रयास किया गया। आमजन को निशुल्क वितरण किए गए और टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य दिलीप गुप्ता ने बताया की आगामी दिनों मे उपलब्धता के आधार पर महावीर बारदाना इंडस्ट्रीज बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र पर निशुल्क वितरण कार्यक्रम भी रखा गया है। आम जन इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।