Movie prime
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन,कांग्रेस में शोक की लहर 
 
,,

THE BIKANER NEWS वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन हो गया है। अहमदाबाद के निजी अस्पताल में गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व्यास एक महीने पहले गणगौर के कार्यक्रम के दौरान साड़ी आग में झुलस गई थी। इस हादसे में उनके शरीर का 90 फीसदी हिस्सा झुलस गया था। जबकि सिर में भी चोट लगी थी। हादसे के बाद परिजन उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उनका इलाज किया जा रहा था।

गिरिजा व्यास का राजनीतिक करियर लंबा और प्रभावशाली रहा। वे मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री थीं और उदयपुर से सांसद रह चुकी थीं। इसके अलावा व्यास कांग्रेस की राजस्थान इकाई की प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुकी थी। उनकी राजनीतिक यात्रा में महिला अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया जाता है। वे कई विकास परियोजनाओं में अहम भूमिका निभाने के लिए जानी जाती थीं, और उनके काम ने राजस्थान की राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को आकार देने में मदद की।