Rajasthan : राजस्थान के इस शहर में 35 करोड़ की लागत से बनेगा नया अंडर ब्रिज, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
Bikaner News: राजस्थान प्रदेश के बीकानेर शहर के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए अंडर ब्रिज बनाने हेतु 35 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब जल्द ही बीकानेर शहर के लोगों की सबसे बड़ी जन समस्या का समाधान हो जाएगा। आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से बीकानेर शहर के लोगों द्वारा कोटगेट और सांखला फाटक पर अंडर ब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी। इस अंडर ब्रिज को बनाने हेतु लोगों की लगातार मांग को देखते हुए सरकार ने अब इसे बनाने के लिए बजट को मंजूरी दे दी है।
35 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा रेलवे अंडर ब्रिज
बीकानेर शहर में कोटगेट और सांखला फाटक पर अंडर ब्रिज
बनाने के लिए सरकार द्वारा 35 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। अंडरब्रिज के निर्माण से एक तरफ जहां लाखों लोगों को फाटक की समस्या से मुक्ति मिली वहीं वाहनों का आवागमन भी सुगम होगा।
ज्ञात हो कि इस अंडरब्रिज को बनाने के पूर्व की कांग्रेस सरकार ने भी घोषणा की थी लेकिन काम सीरे नहीं चढ़ पाया था। अब एक बार फिर भजनलाल सरकार ने इस अंडर ब्रिज को बनाने हेतु बजट पास किया है। बजट की घोषणा की है।
लोगों को मिलेगी रेलवे क्रासिंग की समस्या से मुक्ति
राजस्थान प्रदेश के बीकानेर शहर में सांखला फाटक और कोटगेट के रेलवे क्रासिंग पर अंडर ब्रिज
का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगा। अंडरप्राइस न होने के कारण बार-बार फाटक बंद होने पर लोगों को भारी ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
अब सरकार द्वारा अंडर पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के बाद ट्रैफिक की समस्या से निजात तो मिलेगी मिलेगी साथ ही साथ समय की भी बचत होगी। पाठकों को बताने की वर्तमान सरकार ने इस अंडर ब्रिज के निर्माण हेतु 35 करोड़ रुपए का बजट पास किया है और सर्वे का काम भी पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही इसका निर्माणकार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।