Movie prime

बीकानेर: हाईटेशन तार गिरने से किसान की मौत, खेतों में फसलों को दे रहा था पानी

 
बीकानेर: हाईटेशन तार गिरने से किसान की मौत, खेतों में फसलों को दे रहा था पानी

Bikaner News : राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की बज्जू उपखंड के डंडकला गांव में खेत में फसल को सिंचाई पानी दे रहे किसान पर हाईटेशन विद्युत तार गिरने से किसान की मौत हो गई।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने बज्जू उपजिला अस्पताल में विभिन्न मांगों को लेकर धरना लगा दिया। Bikaner News

बाद में कई चरणों के बाद मांगो पर सहमति बनी। जानकारी के अनुसार डंडकला निवासी मैसा राम जाट उम्र 23 वर्ष एक खेत मे काश्त करता है। शनिवार रात को सिंचाई पानी दे रहा था तभी अचानक विद्युत तार उस पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। बिकनेरर News