Movie prime

Haryana Weather alert: हो जाएं तैयार! हरियाणा में आज भी जमकर बरसेंगें इंद्रदेव, जानें अगले 3 दिन तक कहाँ कहाँ होगी बारिश 

सबसे कम बारिश कैथल व जीद में हुई। कैथल में 90.4 एमएम व जींद में 92.9 एमएम हुई है, जबकि सबसे ज्यादा यमुनानगर में 412.8 एमएम बरसात हुई। प्रदेश में अब तक 187 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर 133.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।वहीं अब तक प्रदेश में सामान्य से 35% ज्यादा बारिश हुई है।
 
Haryana Weather, Rain Alert, Rain in haryana, haryana mausam

Haryana Weather Alert : हरियाणा में इस बार मानसून कि बारिश किसानों के लिए अवतार बनकर आई है।  लगातार हो रही बारिश से किसानों कि फसलों को खूब फायदा मिला है।  बता दे कि हरियाणा में इस बार मानसून (Haryana Monsoon) काफी एक्टिव रहा। इस बार ज्यादा बारिश हुई। 

 

वहीँ आज कई जिलों से मौसम साफ नजर आ रहा है जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बूंदाबांदी हो सकती है। आज और कल राज्य में तापमान बढ़ेगा, लेकिन 21 जुलाई को प्रदेश में फिर झमाझम बारिश होगी।


 

इन जिलों पर इंडरदेव मेहरबान 

 

बता दें कि अब तक सबसे कम बारिश कैथल व जीद में हुई। कैथल में 90.4 एमएम व जींद में 92.9 एमएम हुई है, जबकि सबसे ज्यादा यमुनानगर में 412.8 एमएम बरसात हुई। प्रदेश में अब तक 187 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर 133.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।वहीं अब तक प्रदेश में सामान्य से 35% ज्यादा बारिश हुई है।

हरियाणा में 20 जुलाई को मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार कल यानि रविवार को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है। जबकि, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में मध्यम बारिश हो सकती है। 

हरियाणा में 21 जुलाई को मौसम 


वहीं कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी के आसार हैं। सोमवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में भारी बारिश की संभावना है। 

हरियाणा में 22 जुलाई को मौसम 


मंगलवार को यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, फतेहाबाद और भिवानी में तेज बारिश की संभावना है।