Movie prime

Gold Price Cut: सोना हुआ धड़ाम, 2 दिन में कीमतें पहुंच गई अर्श से फर्श पर

बीते दो दिनों में लगातार सोने के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों में सोने के दाम लगभग 2700 रुपए से अधिक घट गए हैं। सर्राफा कारोबारियों कामना है कि सोने की कीमतों में यह बड़ी गिरावट (gold price cut update) ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण हो रही है। ज्ञात हो कि 3 अप्रैल 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमतों ने 91,205 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई के स्तर को छुआ था। 
 
GOLD PRICE UPDATE
बीते दो दिनों में सोने के दामों में दर्ज की गई है बड़ी गिरावट 

Gold Price Update: देश में सोने की कीमतों में ऑल टाइम हाई के स्तर को छूने के बाद लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले दो दिनों से सोने के दामों में तेजी से गिरावट आई है। लगातार सोने की कीमतों में हो रही गिरावट के कारण सर्राफा कारोबारियों के चेहरे भी मायूस दिखाई दिए। वहीं दूसरी तरफ सोने के दाम घटने से आमजन ने राहत की सांस ली है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान करने के बाद आज 8 अप्रैल को फिर सोने-चांदी के दाम (today gold silver price)  में गिरावट देखने को मिली। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के आज  24 कैरेट गोल्ड के दाम (today gold price) 779 रुपए गिरकर 88,306 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।  आज मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 779 रुपए की गिरावट के साथ 89,085 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 88306 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। 

बीते दो दिनों में सोने के दामों में दर्ज की गई है बड़ी गिरावट 

बीते दो दिनों में लगातार सोने के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों में सोने के दाम लगभग 2700 रुपए से अधिक घट गए हैं। सर्राफा कारोबारियों कामना है कि सोने की कीमतों में यह बड़ी गिरावट (gold price cut update) ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण हो रही है। ज्ञात हो कि 3 अप्रैल 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमतों ने 91,205 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई के स्तर को छुआ था। 

आपको बता दें कि पिछले दो कारोबारी दिनों में ही 24 कैरेट सोने के दामों में 2,708 की गिरावट देखने को मिली है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोने के दाम 91,014 प्रति 10 ग्राम पर थे, जो अब घटकर 88,306 पर पहुंच गए हैं। 

चांदी की कीमतें भी गिर कर पहुंची 90 हजार से नीचे

चांदी की कीमतें पिछले दिनों अपने ऑल टाइम हाई स्तर के साथ एक लाख से भी ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही गिरावट के चलते अब चांदी की कीमतें 90 हजार प्रति किलो से भी नीचे पहुंच चुकी है। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज
चांदी की कीमतों (today silver price) 812 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। आज मंगलवार को चांदी के दाम 812 रुपए की गिरावट के साथ 90,392 प्रति किलो से टूटकर 89,580 प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि चांदी की कीमतों ने 28 मार्च को 1,00,934 प्रति किलो के साथ अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छुआ था। 

 देखिए देश के बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव 

देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव की बात करें तो आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 89,880 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के दाम 82,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज 24 कैरेट सोना 89,880 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से मिल रहा है।

बीकानेर में आज 24 कैरेट सोने का भाव 87,450 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 83,290 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। 

मुंबई में आज 8 अप्रैल को 22 कैरेट सोने के दाम 82,250 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 89,730 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं ‌।

कोलकाता में आज सोने की कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट सोने के दाम 89,730 रूपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के दाम 82,250 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।