Movie prime

Gold Rate Downfall: सोना आज फिर हुआ सस्ता, देखिए बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने के ताजा भाव

देश में आज 15 अप्रैल मंगलवार को सोने के दामों में 350 रुपए प्रति 10 ग्राम की  गिरावट आई है। सोने की कीमतों में हुई गिरावट के बाद आज नई कीमतों के अनुसार सोने के दाम 95 हजार के आसपास ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि पिछले कारोबारी सप्ताह में सोने के दाम 96 हजार पार पहुंच गए थे।
 
देखिए बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव

Today Gold Price Update: सोने की कीमतों में बड़े उछाल के बाद अब एक बार फिर गिरावट का दौर शुरू हो गया है। सोने की कीमतों ने हाल ही में एक कारोबारी दिन में ऐतिहासिक बढ़त के साथ अपना ऑल टाइम हाई का स्तर हुआ था। लेकिन अब एक बार फिर सोने की कीमतों में डाउनफॉल शुरू हो गया है।

देश में आज 15 अप्रैल मंगलवार को सोने के दामों में 350 रुपए प्रति 10 ग्राम की  गिरावट आई है। सोने की कीमतों में हुई गिरावट के बाद आज नई कीमतों के अनुसार सोने के दाम 95 हजार के आसपास ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि पिछले कारोबारी सप्ताह में सोने के दाम 96 हजार पार पहुंच गए थे।

आज इस प्रकार चल रहा है सोने का भाव

देश में आज सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार से मेरी जानकारी के अनुसार आज मंगलवार 15 अप्रैल को 24 कैरेट सोने के दाम(Gold Rate Today) 95,330, रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। इसके अलावा 22 कैरेट सोने के दाम 87,350, रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 71,470 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है।

देखिए बड़े शहरों में आज के ताजा सोने के भाव

देश के बड़े शहरों में आज ट्रेंड कर रहे सोने के भाव की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार, जयपुर, लखनऊ में आज 18 कैरेट सोने का आज का भाव (Gold Rate Today) 71,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव (Gold price Today) 87, 350 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है। इसके अलावा 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली, जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ में आज 95, 330/- रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के सराफा बाजार में आज 18 कैरेट सोना 71, 350/- रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर 18 कैरेट सोना 71, 390 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना (Gold Rate Today) 87, 250/- रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव  95, 230 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

चेन्नई सराफा बाजार में 18 कैरेट गोल्ड 72, 250/- रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड  95, 180/- रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।


हैदराबाद सराफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें 87, 200/- रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 95, 180/- रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही हैं।