Movie prime

Gold Price Today : सातवें आसमान से धड़ाम हुई सोने की कीमतें, जानें अपने शहर में 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट

 
Gold Price Today : सातवें आसमान से धड़ाम हुई सोने की कीमतें, जानें अपने शहर में 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट

Gold Price Today : इस साल अब तक लगातार हो रही सोने के भावों में वृद्धि पर कुछ ब्रेक लग गए हैं। शुक्रवार को सोने की कीमतों में कुछ कमी आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

एमसीएक्स पर सोने के दस ग्राम के भाव में 0.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

लगातार हो रही थी बढ़ौतरी

2025 की शुरुआत से ही सोने के भावों में लगातार वृद्धि हो रही थी। तीन महीने में ही सोने के के भाव में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। जिन लोगों ने सोने में निवेश किया हुआ है, उनको काफी मोटा मुनाफा बन रहा था।

मध्यम वर्ग के लोगों को सोने के भाव बढ़ने से काफी परेशानी हो रही थी। लगातार बढ़ते सोने के भाव के कारण शादी में अपनी हैसियत के अनुसार सोने के आभूषण देने वाले मध्यम वर्ग के लोग सोने के भाव बढ़ने से काफी परेशान थे।

क्यों बढ़ रही थी सोने की कीमत

लगातार बढ़ती सोने की मांग के कारण सोने के भावों में तेजी आ रही थी। नए साल में सोने के भाव अपने उच्चतर रिकार्ड पर पहुंच गए थे। सोने के भाव 90 हजार रुपये प्रति दस ग्राम को भी क्रास कर गए थे।

इसके अलावा साेने की कीमतों में बढ़ौतरी का कारण निवेशकों का सोने में निवेश के प्रति विश्वास भी था। वहीं अमेरिका में आ​र्थिक मंदी की संभावनाओं के बीच लोगों ने निवेश करना शुरू कर दिया था।

एक बार फिर सोने के दामों में कमी आने की संभावना

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने के भावों में कुछ समय के लिए कमी आएगी। लगातार सोने के भाव बढ़ रहे थे। अब जिन लोगों ने सोने में निवेश किया था, उन्होंने अपना प्रोफिट बुक करना शुरू कर दिया है।

इस कारण के भावों में कुछ कमी आ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी एक-दो महीने में सोने के भाव में कुछ कमी आएगी। दीपावली के आसपास फिर से सोने के भाव में तेजी दर्ज की जाएगी।

होली के बाद शादी के कार्यक्रम काफी कम हो गए हैं। ऐसे में अब दीपाली के आसपास फिर से शदियों का सीजन शुरू हो जाएगा, जिसके बाद सोने के भाव फिर से बढ़ने लग जाएंगे।

Gold Price Today : सातवें आसमान से धड़ाम हुई सोने की कीमतें, जानें अपने शहर में 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट