राजस्थान सरकार ने महिलाओं की कर दी मौज, बैंक खातों में ट्रांसफर 375 करोड़ रुपए, जानें किसे मिला लाभ - the bikaner news
Movie prime

राजस्थान सरकार ने महिलाओं की कर दी मौज, बैंक खातों में ट्रांसफर 375 करोड़ रुपए, जानें किसे मिला लाभ

 
राजस्थान सरकार ने महिलाओं की कर दी मौज, बैंक खातों में ट्रांसफर 375 करोड़ रुपए, जानें किसे मिला लाभ

Rajasthan News : राजस्थान की भजनलाल सरकार ने महिलाओं के लिए खजाना का मुंह खोल दिया है। राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सात विभागों के लिए 11 योजनाओं की घोषणा की और उनका शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में 375 करोड़ रुपए एक क्लिक पर ट्रांसफर कर दिए है।

सरकार ने यह राशि महिलाओं के उत्थान के लिए लागू की गई योजनाओं के तहत जारी किए गए है। इसमें महिलाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि महिलाओं के बिना देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। महिलाएं सेना से लेकर हवाई जहाज तक उड़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सपना है कि देश की महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा उत्थान हो।

इन योजनाओं के तहत महिलाओं के खातों में डाली राशि

राजस्थान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने 11 योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 30 हजार बालिकाओं को 7.50 करोड़ रुपये जारी किए गए। इसी तरह महिला समूह के 100 करोड़ रुपए की सीआईएफ राशि हस्तांतरित गए। इंडक्शन कुक टॉप में तीन हजार महिलाओं को वितरण किए गए। कालीबाई भील योजना के तहत स्कूलों में पढ़ने वाली पांच हजार छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई।

गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन राशि और मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के तहत 31 हजार 790 बालिकाओं के खातों में 13.16 करोड़ रुपए सरकार द्वारा डाले गए है। इसी तरह विवेकानंद छात्रवृत्ति येजना के तहत मेधावी छात्राओं को राशि स्वीकृत की गई।

एलपीजी सब्सिडी के तौर पर 1.10 करोड़ महिला प्रधान परिवारों को 200 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। इस दौरान 36 कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। बर्तन बैंक योजना के तहत 1000 ग्राम पंचायतों को राशि जारी की गई है।