Movie prime

Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी से राजस्थान को फिर मिलेगा छुटकारा, इस दिन से कई जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी गर्त सक्रिय रहेगी, जिसके कारण 16 की रात से 17 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम के बदलाव की सम्भावना है। जिससे कई जिलों में गर्मी से छुटकारा मिल सकता है।
 
 इस दिन से कई जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में अप्रैल में गर्मी की लहर जारी है।तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है।यहां आग लगी हुई है।राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी गर्त सक्रिय रहेगी, जिसके कारण 16 की रात से 17 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम के बदलाव की सम्भावना है। जिससे कई जिलों में गर्मी से छुटकारा मिल सकता है।


वही फिलहाल के लिए गर्मी की चेतावनी भी जारी की गई है।बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है।स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के लोगों को बचने के लिए निर्देश जारी किये है। 

बीकानेर समेत राजस्थान में तापमान 

राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यह सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है।जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 44.4 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 43.1 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 42.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 42.3 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 41.4 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।साथ ही रातें भी गर्म रहेंगी, जिससे लोगों को दिन और रात दोनों समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को धूप से खुद को बचाने, पर्याप्त पानी पीने और केवल आवश्यक होने पर ही बाहर जाने की सलाह दी है, ताकि गर्मी की लहर से होने वाली बीमारियों और परेशानी से बचा जा सके।