google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsFeaturedबीकानेरराजस्थान

Holika Dahan 2025: राजस्थान में कब है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त? जानें समय के साथ पूरी डिटेल

Rajasthan Holika Dahan 2025: होली का त्यौहार आ गया है देश के साथ साथ राजस्थान में भी इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। बता दे की होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भक्त प्रह्लाद भगवान विष्णु में आस्था और विश्वास पर आधारित है।

इसके लिए राजस्थान के कई शहरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चौक और गलियों में एक स्थान पर होलिका जलाने की व्यवस्था की गई है।

होलिका दहन का समय और महूर्त

अधिक जानकारी के लिए बता दे की होलिका दहन का समय होली का त्योहार फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।

होलिका दहन का मुहूर्त रात 11.31 से रात 12.36 बजे तक रहेगा। इससे पहले दिन में सुबह 10.36 से रात 11.30 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा की अवधि 12 घंटे 51 मिनट की रहेगी। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रात्रि 11:31 बजे गोकाष्ठ से होलिका दहन किया जाएगा।


राजस्थान के अलग अलग शहरों में होली के अनेक रूप

अधिक जानकारी के लिए बता दे की होलिका दहन के अगले दिन पूरे देश में होली मनाई जाती है। जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और शेखावाटी सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में होली विभिन्न अनुष्ठानों और परंपराओं के साथ मनाई जाती है।

विदेशी पर्यटक भी होली खेलने के लिए सात समुद्रों के पार से इकट्ठा होते हैं। कुछ स्थानों पर लट्ठ होली, डोलची होली, कोड़ा मार होली खेली जाती है।

Back to top button