breaking news

अर्धनग्न अवस्था मे सड़क पर शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

बीकानेर। कालू में अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फेल गई। मामला हत्या का लग रहा है। कालू थानाधिकारी रजिराम के अनुसार कालू से सेजरासर जाने वाली टूटी फूटी सड़क पर सुबह करीब सात बजे शव मिला था। सूचना देने वाले ने एक्सीडेंट की आशंका जताई थी। पुलिस मौके पर पहुंची। अर्धनग्न शव मिला। मृतक के पेंट तो पहनी थी मगर शर्ट व बनियान नहीं थी। उसके पैरों में चोट है। 
मृतक की पहचान कालू निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश जाट पुत्र गोधूराम के रूप में हुई है। मामला एक्सीडेंट का भी हो सकता है। विभिन्न तकनीकी टीमें भी बुलाई गई हैं। परिजनों का कहना है कि ओमप्रकाश की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह खेती का कार्य करता था। हत्या और एक्सीडेंट के बीच गुत्थी उलझी हुई है। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!