breaking newsजुर्म

कुंड मे मिला शव,पत्नी सहित अन्य पर आरोप

बीकानेर। बीकानेर में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर नोखा के रासीसर गांव स्थित खेत में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव पांच-छह दिन पुराना बताया जाता है। उधर मृतक के पिता ने पुत्रवधू सहित तीन जनों पर उसके पुत्र को आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए नोखा थाने में रिपोर्ट दी है। शव की शिनाख्त रासीसर में रहने वाले अशोक विश्नोई के रूप में हुई है।
सीआइ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के मुताबिक तालरिया बास रासीसर निवासी भीमसेन बिश्नोई ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र अशोक की शादी बंधाला निवासी देवीलाल की पुत्री विमला के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पुत्र को उसकी पत्नी विमला, ससुर देवीलाल और रणजीत बिश्नोई परेशान व मारपीट करते थे। उसने वर्ष 2012 में अपने बेटे को समाज के लोगों के सामने परिवार से अलग कर बंटवारा करके उसके हिस्से की संपति दे दी थी। उसके पुत्र को परेशान कर उसकी पत्नी ने घर से निकाल दिया और उसके खिलाफ झूठे एवं मनगढ़त आरोप लगाकर थाने में मुकदमे करवा दिए। उसका बेटा कभी घर आता तो उसकी पत्नी व ससुराल वाले मारपीट करते और झूठे आरोप लगाकर पुलिस को पकड़वा देते। करीब डेढ़ माह पहले उसका बेटा अशोक घर गया तो उसकी पत्नी, ससुर व साले ने करीब 20 घंटे तक घर में बंद रखा। मारपीट की और झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार करवा दिया। 9 सितंबर को उसके भांजे ने पुत्र अशोक को फोन कर जागरण में आने की बात कही, तो उसने बताया कि उसकी पत्नी व ससुराल वाले उसे परेशान कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित कर रहे हैं। उसे अंदेशा है कि वे लोग उसे जान से मार देंगे। गुुरुवार को पुलिस ने फोन कर उसके पुत्र का कुंड में शव मिलने की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस कुंड में शव मिला है। वह त्रिलोकचंद का खेत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!