breaking newsबीकानेर
नयाशहर थाना क्षेत्र में ताश के पत्तों पर हजारों का दाव लगाते चार गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS बीकानेर:- महानिरिक्षक ओम प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार कार्यवाही के दौरान नयाशहर थाना पुलिस ने चार लोगो को ताश के पतों पर हजारों का दाव लगाते चार लोगो को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों से लगभग 27000 रुपये एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार कोठारी हॉस्पिटल के पास टेक्सी स्टेण्ड से ताश के पतों पर दाव लगा रहे चार लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार होने वाले इब्राहीम पुत्र समुन्द्र खा,सीताराम पुत्र शंकर लाल,छैलू सिंह पुत्र भंवर लाल एवं सोनू पुत्र गणेशाराम है।
कार्यवाही थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में हुई जिसमे शीश राम,प्रदीप,राहुल,कैलाश आदि शामिल थे।