धर्म

जवाहर पार्क स्थित राम मन्दिर में गौ माता के अच्छे स्वास्थ्य के लिये चल रहा है भागवत सप्ताह

डूडी पेट्रोल पम्प के पास स्थित मौनी बाबा आश्रम में गौ माता पर आये हुए संकट को दूर करने हेतु भागवत सप्ताह का वाचन आचार्य राजेन्द्र जोशी द्वारा किया जा रहा है।
सुनीलम ने बताया कि कथा वाचन करते हुए संगीत मर्मज्ञ आचार्य राजेन्द्र जोशी ने कहा कि जब जब पृथ्वी पर गौ, ब्राह्मण, नारी, धर्म पर विपदा आयी है तब तब भगवान ने स्वंय अवतार लेकर उन आतातायियों का संहार कर धर्म की लाज रखी है! अपने आख्यान में यह भी कहा कि धरती पर गौ माता के स्वरुप में ही भगवान को पूजन किया जाता है और उन्हीं के आशीर्वाद से मोक्ष सुलभ है! गौ माता मुक्तिदायिनी है, भगवान ने स्वंय गौ माता के महत्व को बताया है !
कथा में आचार्य राजेन्द्र जोशी ने आज कृष्ण बाल लीला, कंस वध, रूक्मिणी विवाह आदि का संगीतमय वर्णन सुनाया!

इस अवसर पर बोलते हुवे शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता विमर्शानन्द गिरी ने कहा की जहां गौ माता खतरे में है, वहां नारी खतरे में है, जहां नारी खतरे में है वहां समस्त ब्रम्हांड खतरे में है। भागवत सुनने का फायदा यह होना चाहिए की आप मे मनुष्यत्व आ जावे।

कथा समाप्ति पर पंडित अरुण शास्त्री, ब्रजमोहन व्यास, वीणा जोशी द्वारा पंचामृत, तुलसी, माखन मिश्री का प्रसाद सभी भक्तजनों में वितरित किया गया !

संगीत श्रीबजरंग जोशी,श्री संजय जोशी,दामोदर तंवर, तेजस जोशी का रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!