breaking newsहादसा

ट्रेक्टर की टक्कर से महिला गंभीर घायल,ट्रोमा सेंटर में भर्ती

THE BIKANER NEWS.बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र के शोभासर में तेज गति से ट्रैक्टर चलाकर महिला को घायल किया। इस संबंध में बीछवाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया कि बीछवाल थाना क्षेत्र के शोभासर में तेज गति से आए ट्रैक्टर ने महिला के दोनो पैर को बूरी तरह से कुचल दिया। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर भर्ती किया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। महिला के पुत्र राजेन्द्र ने बीछवाल थाने में मूलसिंह, उम्मेदसिंह, कल्याणसिंह, खींवसिंह व दिलीपसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!