breaking news

नयाशहर थाना क्षेत्र में खुद को मारी गोली,हालत गंभीर

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक जने ने अपने आपको को सिर में गोली मार ली है। जिसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सर्वोदय बस्ती निवासी छगन सिंह ने पिस्तौल से अपने सिर में गोली दाग ली। जिससे वह लहुलूहान हालत में गिर पड़ा। जिसे परिजन पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर ले गये है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी दीपचंद मौके पर पहुंचे। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!