breaking news

नयाशहर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी घर से गायब,सहेली के जाने का बोलकर निकली घर से

THE BIKANER NEWS.बीकानेर। नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी सहेली के यहां जाने का कहकर घर से निकली थी। जो कि वापस घर नहीं लौटी। उधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परेशान परिजन थाने पहुंचे। जहां उन्होंने किशोरी को किडनैप करने का अंदेशा जाहिर है।
पीडि़त पिता की ओर से थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 16 वर्षीय लडक़ी 26 जून को सवेरे 10-11 बजे के बीच अपने सहेली के घर जाने का कहकर निकली थी। जो कि वापस घर नहीं लौटी। जान-पहचान वालों के यहां तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। रिपोर्ट में पिता ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा किडनैप करने का अंदेशा भी जाहिर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!