कोलकात्ता

बंगाल:-अगले 24 घंटे के दौरान शीतलहर और बारिश का अनुमान,बढ़ेगी ठंड

कोलकाता खबर:-कोलकाता: पश्चिम बंगाल में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण गुरुवार को पूरे राज्य में ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने कहा है कि पौष संक्रांति से पहले रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश का भी अनुमान है।

दक्षिण बंगाल में ठंड बढ़ने की संभावना
दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री और गिरावट आने की संभावना है। फिर, इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी के संकेत भी हैं। सप्ताहांत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाओं की गति में बदलाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा।

कोलकाता में शीतलहर का दिखेगा असर
कोलकाता में भी शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। बुधवार को कोलकाता शहर में दिनभर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के  अगले24 घंटे में कोलकाता के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद तापमान में फिर से वृद्धि हो सकती है। उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर ज्यादा है, और यहां पर बर्फबारी का भी अनुमान है। दार्जिलिंग में फिर से बर्फबारी हो सकती है। साथ ही, 13 जनवरी को दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में हल्की बारिश भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!