कोलकात्ता

बंगाल में मौसम बदलने की संभावना, जारी किया अलर्ट

THE BIKANER NEWS:-बंगाल:-अलिपुर मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। रविवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। शनिवार को यह तापमान 15.2 डिग्री था। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री से ऊपर नहीं बढ़ा। बुधवार से नया पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है, जिससे तापमान फिर से बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के टकराव से सप्ताहांत में मौसम में बदलाव की संभावना है।

 

इन जिलों में अलर्ट
राज्य के अन्य हिस्सों में भी सूखी हवाएं चलेंगी। आपको बता दें क‌ि जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में घना कोहरा रहेगा। दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भी कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है। अगले पांच दिनों तक उत्तर या दक्षिण बंगाल में तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!