
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर 12 अगस्त:-बीकानेर के धरणीधर सभागार में श्री माधव महिला एवं बाल विकास समिति के तत्वाधान में कक्षा 10 वी और 12वी में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने मेघावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संस्था अध्यक्ष उमेश पुरोहित ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से हुईं।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति राजेश चुरा,पवन पारीक, पूनम चंद जोशी,सुरेंद्र जोशी थे।
वीणा नृत्य एकेडमी के छोटी बालिकाओं ने शानदार प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया। सम्मान की शुरुवात मुख्य अथितियों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर हुई।
फुटबॉल खिलाड़ी शंकर बोहरा, टीम धरणी धर, धरणीधर पर्यावरण विकास समिति, खिदमतगार सोसाइटी और असहाय सेवा समिति के सेवादारों का मंच पर सम्मान किया।
मुख्य अथितियों में सभी बच्चो को बधाई दी और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। संस्था ने बीकानेर की बेटी आर्या व्यास जिसने कोलकाता में 10वी बंगाल बोर्ड में स्कूल टॉप किया है उसका ऑनलाइन(वीडियो कॉल) के जरिये सम्मान किया।
संस्था संरक्षक संतोष पुरोहित ने संस्था द्वारा विगत वर्षो मे किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला और आगामी कार्यक्रमों के बारे मे बताया।उन्होंने ने बताया कि संस्था महिला एवम् बच्चो के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।
समाज सेवी राजेश चुरा ने कहा की जो बच्चे आज सम्मानित हो रहे है वह देश का भविष्य है।उन्होंने कहा कि आप आगे बढ़ो और देश हित के बारे मे सोचते हुए बीकानेर के विकास के कार्य देखो।
डॉ सुनील हर्ष ने कहा कि ऐसे के समारोह से बच्चो का हौसला बढ़ता है।ये बच्चे आने वाले समय में बीकानेर का मान देश ही नही बल्कि विदेशों में भी बढ़ाएंगे।
करण ऑटो मोबाइल के पवन पारीक ने कहा आप संस्था द्वारा सर्वसमाज के लिए ये कार्यक्रम रखा है। इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए जिससे सभी समाज में एक अनूठी पहल बनती है।
मीडिया प्रभारी मनोज व्यास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्ववल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन उमेश पुरोहित ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास रंगा,दिलीप व्यास घनश्याम गहलोत,राज कुमार बिस्सा,विपिन पुरोहित,ऋषि व्यास,राजेश्वरी पुरोहित,,मंजू,चित्रा,राजकुमारी व्यास, आशा ,पूनम व्यास, शर्मिला व्यास की भूमिका रही।