google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशराजस्थान

दाना चक्रवात तूफान की आहट राजस्थान तक, रेल यातायात प्रभावित रहेगा,दो दिन ये ट्रेन रहेगी रद्द

THE BIKANER NEWS:- जयपुर:  अजमेर मंडल मुख्यालय के प्राप्त जानकारी के अनुसार दाना चक्रवात तूफान के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जिसके कारण पुरी-अजमेर-पुरी रेल सेवा को रद्द किया गया है। इस कारण गाड़ी संख्या 20823 पुरी-अजमेर 24 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 20824 अजमेर-पुरी 29 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

 पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र में दाना चक्रवात तूफान के कारण सुरक्षा व संरक्षा को देखते पुरी-अजमेर-पुरी का संचालन प्रभावित रहेगा। जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन गुुरुवार को पुरी से और मंगलवार को अजमेर से रद्द रहेगी।

Back to top button