breaking news

मंदिर मे दर्शन करने आई महिला के गले से चैन हुई पार,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर मेले के दौरान अज्ञात महिला द्वारा गले से सोने की चेन चुराने का मामला कोलायत पुलिस थाना से सामने आया है जानकारी के अनुसार सियाणा भैरव मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला के गले से चैन चुरा ले जाने के आरोप में अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है इस संदर्भ में बीकानेर में कांता कथूरिया कॉलोनी में मकान नंबर ठ- 420 निवासी 39 वर्षीय पूजा पुरोहित पत्नी श्री ओम प्रकाश ने रविवार देर रात्रि दर्ज मामले में पुलिस को जानकारी में बताया कि शुक्रवार 2 सितंबर को वह अपने परिवार सहित सियाणा भैरव मेले में दर्शन करने गई थी और शुक्रवार सुबह 11:15 से 11:45 के बीच नीज मंदिर में धोक लगा रही थी और इसी दौरान अज्ञात महिला भीड़ का फायदा उठाते हुए उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन चुरा ली थाना अधिकारी के अनुसार अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच हेड कांस्टेबल डूंगरराम को सौंप दी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!